लाइव न्यूज़ :

हथियारों के साथ social media पर पोस्ट की तस्वीर तो लग सकती है हथकड़ी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 25, 2019 19:41 IST

राजस्थान पुलिस के विशेष शाखा एटीएस और एसओजी के वरिष्ठ अधिकारियों ने राज्य के सभी रेंज पुलिस महानिरीक्षकों और जिला पुलिस अधीक्षकों को निर्देश दिया है कि वे हथियारों के साथ तस्वीरें पोस्ट कर आतंक फैलाने वालों की पहचान करें।

Open in App
ठळक मुद्देसूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम और राजपासा (राजस्थान प्रिवेंशन आफ एंटी सोशल एक्टिवीटीज एक्ट) के तहत तुरंत कार्रवाई की जायेगी।अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एटीएस और एसओजी) अनिल पालीवाल ने हाल ही में इस संबंध में आदेश जारी किये थे।

राजस्थान पुलिस ने टशन में सोशल मीडिया पर हथियारों के साथ तस्वीरें डालने वालों को हथकड़ी पहनाने की पूरी योजना बनायी है।

राजस्थान पुलिस के विशेष शाखा एटीएस और एसओजी के वरिष्ठ अधिकारियों ने राज्य के सभी रेंज पुलिस महानिरीक्षकों और जिला पुलिस अधीक्षकों को निर्देश दिया है कि वे हथियारों के साथ तस्वीरें पोस्ट कर आतंक फैलाने वालों की पहचान करें।

एसओजी के पुलिस अधीक्षक रणधीर सिंह ने ताया कि ऐसे लोगों के खिलाफ सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम और राजपासा (राजस्थान प्रिवेंशन आफ एंटी सोशल एक्टिवीटीज एक्ट) के तहत तुरंत कार्रवाई की जायेगी। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एटीएस और एसओजी) अनिल पालीवाल ने हाल ही में इस संबंध में आदेश जारी किये थे।

उन्होंने बताया कि रेंज के पुलिस महानिरीक्षकों और पुलिस अधीक्षकों को सोशल मीडिया पर सक्रिय ऐसे तत्वों की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई करने को कहा गया है। लोगों में आतंक पैदा करने के लिये सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर इस तरह के बढते चलन पर लगाम लगाने के लिये यह कदम उठाया गया है।

पश्चिमी राजस्थान और हरियाणा सीमा से सटे क्षेत्रों में विभिन्न अपराधी गिरोह के सदस्यों द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफार्म विशेषतौर पर फेसबुक पर इस तरह की पोस्ट डालने में सक्रिय है। 

टॅग्स :राजस्थानअशोक गहलोतसोशल मीडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित