लाइव न्यूज़ :

वकीलों को टीका लगने तक न्यायिक परीक्षा टालने की मांग करने वाली याचिका दूसरी पीठ के पास भेजी गई

By भाषा | Updated: March 9, 2021 16:00 IST

Open in App

नयी दिल्ली, नौ मार्च दिल्ली उच्च न्यायालय ने 13-14 मार्च को प्रस्तावित दिल्ली उच्चतर न्यायिक सेवा मुख्य परीक्षा-2019 टालने के अनुरोध वाली याचिका मंगलवार को मुख्य न्यायाधीश की अध्यक्षता वाली पीठ के पास भेज दी।

वकीलों का कोविड-19 टीकाकरण पूरा होने तक यह परीक्षा टालने का अनुरोध इस याचिका के जरिए की गई है।

न्यायमूर्ति मनमोहन और न्यायमूर्ति आशा मेनन ने कहा कि याचिका को मुख्य न्यायाधीश की अध्यक्षता वाली पीठ के समक्ष सूचीबद्ध करने दीजिए क्योंकि यह जनहित याचिका का विषय है।

अदालत ने कहा, ‘‘रोस्टर के मुताबिक पीआईएल को मुख्य न्यायाधीश की अध्यक्षता वाली पीठ के समक्ष सूचीबद्ध किया जाता है। इसे 12 मार्च को खंडपीठ-I के समक्ष सूचीबद्ध करने दीजिए।’’

इस परीक्षा में शामिल होने जा रहे एक उम्मीदवार की याचिका पर अदालत सुनवाई कर रही थी।

याचिकाकर्ता का प्रतिनिधित्व कर रहे वरिष्ठ अधिवक्ता पी पी मल्होत्रा ने कहा कि सभी उम्मीदवार 32 से 47 वर्ष आयु समूह के हैं और रक्तचाप (बीपी) तथा मधुमेह (डायबिटिज) की समस्याओं से ग्रस्त हैं। इसलिए वकीलों का टीकाकरण हो जाने दीजिए और फिर एक महीने बाद परीक्षा आयोजित की जा सकती है।

याचिका में कहा गया है कि दिल्ली सहित कई राज्यों में कोविड-19 के मामले फिर से तेजी से सामने आने के मद्दनेजर मार्च महीने में मुख्य परीक्षा का आयोजन उम्मीदवारों को खतरे में डाल सकता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित