लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में एक व्‍यक्ति का शव पेड़ से लटका मिला

By भाषा | Updated: January 29, 2021 12:01 IST

Open in App

हमीरपुर (उप्र), 29 जनवरी हमीरपुर जिले के एक गांव में एक व्यक्ति का शव पेड़ पर फंदे से लटका मिला। मृतक के परिजन ने मामले में हत्या का आरोप लगाया है। एक पुलिस अधिकारी ने शुक्रवार को इस बारे में बताया।

बिवांर थाना के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) ओमप्रकाश यादव ने बताया कि बृहस्पतिवार को उमरी गांव में भर्रा तालाब के किनारे पेड़ पर फंदे से लटका हुआ एक शव बरामद किया गया। मृतक की पहचान महोबा जिले के रिवई गांव निवासी जगमोहन (50) के रूप में हुई है।

उन्होंने बताया कि मृतक का आधार कार्ड और कपड़े घटनास्थल से करीब दो सौ मीटर की दूरी पर मिले हैं।

यादव ने मृतक के छोटे भाई मनमोहन के हवाले से बताया कि जगमोहन बुधवार को अपने घर से मुस्करा क्षेत्र के गुंदेला गांव में बहन के यहां जाने के लिए निकला था। मौके पर उसका मोबाइल फोन नहीं मिला।

एसएचओ ने बताया कि प्रथमदृष्टया लग रहा है कि जगमोहन ने आत्महत्या की लेकिन, परिजन ने हत्या का आरोप लगाया है।

उन्होंने कहा कि पुलिस पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटएक था जो विकेट के पीछे?, जितेश शर्मा के शानदार प्रदर्शन के बाद आरसीबी ने धोनी पर किया कटाक्ष, वीडियो

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारत अधिक खबरें

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल