लाइव न्यूज़ :

जैश-ए-मोहम्मद के लिए काम करने वाला एक व्यक्ति गिरफ्तार

By भाषा | Updated: March 1, 2021 17:33 IST

Open in App

श्रीनगर, एक मार्च जम्मू कश्मीर के पुलवामा जिले में सुरक्षाबलों ने प्रतिबंधित संगठन जैश-ए-मोहम्मद के लिए काम करने वाले एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।

एक पुलिस प्रवक्ता ने कहा, ‘‘(पुलवामा के) त्राल इलाके के लारो जागीर गांव में जैश ए मोहम्मद के आतंकवादियों की मौजूदगी की विशिष्ट सूचना के आधार पर पुलिस, राष्ट्रीय राईफल्स और 180 बीएन सीआरपीएफ ने वहां तलाशी अभियान चलाया। तलाशी के दौरान मुजामिल कादिर भट को गिरफ्तार किया गया, जो आतंकवादियों का सहयोगी है।’’

उन्होंने कहा कि भट के पास से अभियोजन योग्य सामग्री बरामद की गयी है। उसने अपने घर के परिसर में एक हथगोला छिपा रखा था, उसे भी बरामद कर लिया गया है।

प्रवक्ता ने कहा, ‘‘ प्राथमिक जांच से पता चला कि गिरफ्तार किया गया आतंकवादियों का सहयोगी त्राल और देशभर में जैश के आतंकवादी कमांडरों के संपर्क में था। जो भी सामग्री बरामद की गयी है उसे जांच के लिए रिकार्ड में ले लिया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो