लाइव न्यूज़ :

यूएई से नौकरी से छुट्टी लेकर आए व्यक्ति ने शादी करने की जगह विरोध प्रदर्शन को दी तरजीह

By भाषा | Updated: December 23, 2020 20:22 IST

Open in App

(गौरव सैनी)

नयी दिल्ली, 23 दिसंबर सतनाम सिंह को यूएई में उसकी कंपनी से दो साल के बाद दो महीने की छुट्टी मिली। वह भारत शादी करने आया था, लेकिन यहां आकर उसकी योजना बदल गई।

सिंह को 29 नवंबर को पंजाब के जालंधर जिले में अपने घर पहुंचने के बाद पता चला कि उसके बड़े भाई और उसके गाँव के किसान तीन कृषि कानून के खिलाफ सिंघू बॉर्डर पर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।

29 वर्षीय सतनाम ने अपने माता-पिता के साथ सिर्फ दो दिन बिताए, एक नई मोटरसाइकिल खरीदी और एक दोस्त के साथ दिल्ली-हरियाणा सीमा के लिए निकल पड़े।

अबू धाबी की एक कंपनी में प्लम्बर के रूप में काम करने वाले सिंह का कहना है, "शादी टाली जा सकती है। नौकरी भी टाली जा सकती है।"

सिंह के माता-पिता ने उसे छुट्टी के दौरान शादी करने के लिए कहा लेकिन उसने प्रदर्शनस्थल पर रूकने को तरजीह दी ।

उससे जब यह पूछा गया कि उनकी प्रदर्शन स्थल पर कब तक रहने की योजना है, तो सतनाम सिंह ने कहा कि यह लड़ाई जीतने तक यहीं रहेगा।

उसने कहा, "अबू धाबी में नौकरी करने से पहले मैं एक किसान था। मुझे पहले अपने खेतों को बचाने की जरूरत है।"

गौरतलब है कि पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और अन्य राज्यों के हजारों किसान तीन सप्ताह से अधिक समय से दिल्ली के कई बॉर्डर पर डेरा डाले हुए हैं, उनकी मांग है कि नए कृषि कानूनों को निरस्त किया जाए क्योंकि उनको आशंका है कि इससे कॉरपोरेट को फायदा होगा और पारंपरिक थोक बाजार मंडी समाप्त हो जाएंगी। और न्यूनतम समर्थन मूल्य की व्यवस्था खत्म हो जाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे