लाइव न्यूज़ :

अंबाला में मोटरसाइकिल सवार बदमाशों ने एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या की

By भाषा | Updated: June 15, 2021 16:32 IST

Open in App

अंबाला, 15 जून हरियाणा के अंबाला जिले में मोटसाइकिल सवार अज्ञात बदमाशों ने 34 वर्षीय एक व्यक्ति की कथित तौर पर गोली मारकर हत्या कर दी।

पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान कुमार मंडी इलाके में दूध का काम करने वाले जीतू के तौर पर हुई है। हाथी खाना मंदिर के पास अपनी गोशाला से जीतू के बाहर आते ही दो लोगों ने उसे गोली मार दी। उसे आठ गोलियां मारी गई।

उन्होंने बताया कि पीड़ित के सिर और शरीर के कई अंगों में गंभीर चोटे आईं थी और उसे स्थानीय सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस उपाधीक्षक (अंबाला) राम कुमार ने बताया कि इलाके में लगे सीसीटीवी की फुटेज खंगाली गई, जिसमें बदमाश मोटरसाइकिल पर आते और फिर बिना किसी उकसावे के जीतू पर गोलियां चलाते नजर आ रहे हैं। घटना को अंजाम देने के पीछे पुरानी रंजिश होने की बात को नकारा नहीं जा सकता। इससे पहले भी जीतू पर जानलेवा हमला किया जा चुका है।

पुलिस ने बताया कि जीतू की बहन की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपियों का पता लगाने के लिए छापेमारी कर रही है। जीतू के शव को अभी सरकारी अस्पताल के शवगृह में रखा गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारत अधिक खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया