लाइव न्यूज़ :

ताजमहल परिसर में बम होने की झूठी सूचना देने के आरोप में एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया

By भाषा | Updated: March 4, 2021 15:46 IST

Open in App

फिरोजाबाद/आगरा, चार मार्च उत्तर प्रदेश के आगरा में ताजमहल परिसर में बम होने की झूठी सूचना देने के आरोप में बृहस्पतिवार को एक युवक को फिरोजाबाद में हिरासत में लिया गया।

आगरा जोन के पुलिस महानिरीक्षक ए. सतीश गणेश ने बताया कि सुबह लगभग सात बजे एक युवक ने पुलिस को फोन कर ताजमहल में बम रखे होने की सूचना दी थी। इसके बाद ताजमहल परिसर की सघन तलाशी ली गयी तो यह सूचना झूठी निकली।

उन्होंने बताया कि पुलिस को झूठी सूचना देने वाले युवक को पकड़ने के लिये सर्विलांस टीमों के साथ-साथ पुलिस अधिकारियों के दल को भी लगाया गया था। उन्होंने बताया कि जांच में पता लगा कि पुलिस को फोन करने वाला युवक विमल कुमार सिंह कासगंज के पटियाली का रहने वाला है और फिरोजाबाद जिले के नारखी थाना क्षेत्र स्थित ओखरा गांव में अपने ननिहाल आया हुआ था। उससे पूछताछ की जा रही है।

गणेश ने बताया कि शुरुआती जांच में यह पाया गया कि युवक का मानसिक संतुलन ठीक नहीं है और संभवतः उसका इलाज भी चल रहा है। सर्विलांस की टीमों को उससे पूछताछ करने और तकनीकी रूप से पूरे मामले की जांच के काम में लगाया गया है।

इससे पूर्व बम की सूचना मिलने पर बृहस्पतिवार सुबह ताजमहल को पर्यटकों से खाली कराकर बंद कर दिया गया था। हालांकि जांच के दौरान ताजमहल में कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली और बम की सूचना अफवाह साबित हुई।

इस बीच आगरा के पुलिस अधीक्षक (शहर) बोत्रे रोहन प्रमोद ने बताया कि जांच अभियान पूरा होने के बाद पूर्वाह्र 11.23 बजे ताजमहल को फिर पर्यटकों के लिए खोल दिया गया। उन्होंने बताया कि इस मामले में एक युवक को हिरासत में लिया गया है जिससे पूछताछ की जा रही है।

ताज महल भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) द्वारा संरक्षित धरोहर है और केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के सशस्त्र कर्मी इसकी सुरक्षा में तैनात है।

अधिकारियों ने बताया कि उत्तर प्रदेश पुलिस के आपात सेवा नंबर 112 नंबर पर एक अज्ञात व्यक्ति ने सुबह करीब नौ बजे फोन कर दावा किया कि ताजमहल में बम है।

उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश पुलिस ने तत्काल सीआईएसएफ के कर्मियों को इसकी जानकारी दी, जिसने आंगुतकों को इमारत खाली करने को कहा और सवा नौ बजे परिसर की तलाशी शुरू की।

दिल्ली में सीआईएसएफ के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘‘ तलाशी लगभग पूरी हो गई है और कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी

भारतWest Bengal Polls 2026: ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से नामांकन दाखिल किया, जानें चुनावी समीकरण

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

क्रिकेटDC vs GT, IPL 2026: दिल्ली में बादलों का डेरा, जानें DC vs GT मैच में बारिश खेल बिगाड़ेगी या नहीं?

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारत अधिक खबरें

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच