लाइव न्यूज़ :

पुरानी रंजिश को लेकर व्यक्ति की सरेबाजार पीट-पीटकर हत्या

By भाषा | Updated: December 3, 2020 16:10 IST

Open in App

आजमगढ़ (उप्र), तीन दिसम्बर आजमगढ़ जिले के तहबरपुर क्षेत्र के अल्लीपुर बाजार में पुरानी रंजिश को लेकर एक व्यक्ति की लाठी और लोहे की छड़ों से पीट-पीट सरेबाजार हत्या कर दी गयी।

इस घटना के बाद बाजार में भगदड़ गयी और दुकानदारों ने अपनी दुकानें बंद कर दीं। मौके पर पहुंच कर आला अधिकारियों ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने इस हत्याकांड में तीन नामजद सहित पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है तथा आरोपियों की तलाश की जा रही है।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि तहबरपुर थाना क्षेत्र के खाजेपुर नैपुरा गांव का रहने वाला 40 वर्षीय जगदीश यादव बुधवार शाम को हाजीपुर-अल्लीपुर बाजार में खरीदारी करने गया था। तभी पुरानी रंजिश को लेकर उसके पड़ोसियों ने उस पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया।

गंभीर रूप से घायल जगदीश को अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

इस घटना के बाद तनाव को देखते हुए बाजार में पुलिस बल तैनात किया गया है।

पीड़ित के परिजनों का कहना है कि पुरानी रंजिश और जमीन पर कब्जे को लेकर जगदीश की हत्या की गयी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं