लाइव न्यूज़ :

शराब पीने को लेकर हुई कहासुनी में व्यक्ति ने पत्नी की पीट-पीटकर हत्या की

By भाषा | Updated: February 25, 2021 12:51 IST

Open in App

भदोही (उत्तर प्रदेश), 25 फरवरी भदोही जिले के दुर्गागंज इलाके में शराब के नशे में एक व्यक्ति ने कहासुनी के बाद पत्नी की लाठी से पीट-पीटकर कथित तौर पर हत्या कर दी।

दुर्गागंज थाने के प्रभारी रामजी यादव ने बृहस्पतिवार को बताया कि वारदात रामनगर गांव में बुधवार की रात उस समय हुई जब बनवारी मुसहर शराब के नशे में घर पहुंचा। उन्होंने बताया कि मुसहर की शराब पीने को लेकर पत्नी मुलैना (60) से कहासुनी हुई जिस पर उसने लाठी से उसकी पिटाई शुरू कर दी। उसने ईंट से मुलैना के चेहरे पर वार किया और जब तक उसे पीटता रहा जब तक उसकी मौत नहीं हो गई।

उन्होंने बताया कि बनवारी ने पत्नी की हत्या करने के बाद उसका शव घर से कुछ दूरी पर एक नाले में फेंक दिया।

उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह जब बनवारी का बेटा राजेश घर आया तो उसने मां के बारे में पूछा जिस पर उसने पूरी घटना बताई और भाग गया।

यादव ने बताया कि इस मामले में राजेश की तहरीर पर बनवारी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है। उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

क्रिकेटIPL 2026: समीर रिज़वी और रवि बिश्नोई शीर्ष पर, मौजूदा ऑरेंज और पर्पल कैप लीडर्स की सूची देखें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?