लाइव न्यूज़ :

असलियत में मरने से एक दिन पहले व्यक्ति को गलती से दो बार किया मृत घोषित

By भाषा | Updated: April 17, 2021 20:45 IST

Open in App

विदिशा (मध्य प्रदेश), 17 अप्रैल मध्य प्रदेश के विदिशा जिले के एक सरकारी अस्पताल में कोरोना वायरस से संक्रमित हुए 58 वर्षीय एक व्यक्ति को उसके असलियत में मरने से एक दिन पहले गलती से दो बार मृत घोषित किया गया।

मृतक गोरालाल कोरी के परिजनों ने यह जानकारी दी है।

अस्पताल प्रबंधन ने इसके लिए एक नर्स को जिम्मेदार ठहराया है, जिसने गलतफहमी में यह जानकारी दी। लेकिन, कहा कि दो बार यह गलती नहीं हुई, बल्कि केवल एक ही बार गलती से उसकी मृत्यु की जानकारी दी गई थी।

गोरालाल कोरी के बेटे कैलाश ने शनिवार को बताया कि संक्रमण के लक्षण दिखने के बाद उसके पिताजी को 12 अप्रैल को अटल बिहारी वाजपेयी मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था।

उन्होंने कहा, ‘‘12 अप्रैल रात करीब ढाई बजे अस्पताल प्रबंधन ने फोन पर बताया कि मेरे पिताजी गंभीर हालत में हैं और उन्हें वेंटिलेटर पर रखा जा रहा है।’’

कैलाश ने कहा, ‘‘13 अप्रैल को दोपहर करीब तीन बजे मुझे फिर फोन आया कि मेरे पिताजी बहुत गंभीर हो गये हैं। जब मैं अस्पताल पहुंचा तो एक नर्स ने मुझे बताया कि वे उसे नहीं बचा सके।’’

उन्होंने कहा, ‘‘कुछ ही क्षण बाद एक अन्य नर्स आई और उसने कहा कि मेरे पिताजी की सांसे थम रही हैं।’’

वहीं, कैलाश के परिजन ने बताया कि शाम करीब पांच बजे उसे बताया गया कि उसे सांस लेने के लिए ट्रेकियोस्टोमी की जरूरत है।

कैलाश ने कहा कि अप्रैल 13 को साढ़े आठ बजे शाम को हमें फिर से फोन आया कि वह गले में किये जा रहे एक आपरेशन के दौरान मर गये हैं। जब हम अस्पताल पहुंचे तो अस्पताल प्रबंधन ने हमें कहा कि वे हमें शव नहीं दे सकते, क्योंकि वह कोरोना वायरस संक्रमित थे।

उन्होंने कहा, ‘‘14 अप्रैल को मैं और मेरा भाई अस्पताल गये और परिवार के अन्य सदस्यों को कहा कि वे श्मशान घाट में अंतिम संस्कार करने के लिए आयें।’’

कैलाश ने बताया, ‘‘उन्होंने हमें मृत्यु प्रमाणपत्र दिया लेकिन मेरे भाई ने कहा कि वह अपने पिताजी के शव को देखना चाहते हैं। जब उन्होंने शव दिखाया तो वह मेरे पिताजी का नहीं था।’’

उन्होंने कहा, ‘‘इसके बाद मेरा भाई एक वार्ड में गया और वहां पिताजी को वेंटिलेकर सपोर्ट पर पाया। उसने अस्पताल प्रबंधन से इसकी शिकायत की।’’

कैलाश ने कहा कि इसके बाद उन्होंने हमें दिया हुआ मृत्यु प्रमाणपत्र वापस ले लिया। इसके बाद हम अपने घर चले गये, क्योंकि कोरोना वार्ड में किसी अन्य को नहीं जाने दिया जाता है।

उन्होंने कहा इसके बाद 14 अप्रैल को ही करीब पौने आठ बजे हमें फिर से एक फोन आया और कहा कि पिताजी की मृत्यु को गयी है। उनका अंतिम संस्कार बृहस्पतिवार को कर दिया गया।

इस प्रकार की बड़ी गलती के बारे में पूछे जाने पर मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ. सुनील नंदेश्वर ने बताया, ‘‘जब हम वेंटिलेटर पर गोरालाल को रख रहे थे, तब उसकी हार्ट बीट रूक गई थी। हमने उसकी हार्ट बीट फिर से चालू कर दी थी। लेकिन, नर्स को लगा कि वह मर गया है और उससे गलत जानकारी दे दी।’’

उन्होंने कहा, ‘‘केवल एक ही बार इस परिवार को बताया गया कि उसकी मृत्यु हो गई है।’’

नंदेश्वर ने कहा कि गोरालाल कोरोना वायरस से संक्रमित था।

उन्होंने कहा कि मरीज के परिजनों द्वारा इस मामले को बहुत बढ़ा चढ़ाकर बताया जा रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू