लाइव न्यूज़ :

कामकाजी मिजो भाषा का ज्ञान रखने वाले व्यक्ति को नया मुख्य सचिव नियुक्त किया जाए: जोरमथंगा

By भाषा | Updated: December 1, 2021 17:01 IST

Open in App

आइजोल, एक दिसंबर मिजोरम में केंद्र सरकार द्वारा रेणु शर्मा को मुख्य सचिव नियुक्त किए जाने के एक महीने बाद मुख्यमंत्री जोरमथंगा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से राज्य में नया सचिव नियुक्त करने का आग्रह किया है और कहा कि इस पद पर ऐसे व्यक्ति को लाया जाए जिसे मिजो भाषा का कामकाजी ज्ञान हो।

मुख्यमंत्री ने एक महीने पहले इसी तरह का एक पत्र केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को भी लिखा था। एक आधिकारिक बयान के अनुसार जोरमथंगा ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की और मुख्य सचिव की नियुक्ति और म्यामां शरणार्थियों के पुनर्वास समेत कई मुद्दों पर चर्चा की। मख्यमंत्री वर्तमान में राष्ट्रीय राजधानी में हैं।

बयान में यह भी कहा गया कि मुख्यमंत्री ने बैठक के दौरान प्रधानमंत्री से प्रभावी प्रशासन के लिए ‘मिजो भाषा में कार्य कर सकने वाले’ नए मुख्य सचिव को नियुक्त करने के उनकी सरकार के आग्रह पर विचार करने का अनुरोध किया। बयान में कहा गया कि प्रधानमंत्री ने उन्हें आश्वस्त किया है कि वह इस मुद्दे को संबंधित अधिकारी के समक्ष रखेंगे।

अरुणाचल प्रदेश-गोवा-मिजोरम और केंद्रशासित (एजीएमयूटी) कैडर अधिकारी रेणु शर्मा को केंद्र सरकार ने एक नवंबर से प्रभार ग्रहण करने को कहा था। उसी दिन मिजोरम सरकार ने मणिपुर कैडर के भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) अधिकारी जे सी रामथंगा को राज्य के मुख्य सचिव पद से संबंधित जिम्मेदारियां लेने को कहा था। वह मुख्यमंत्री के अतिरिक्त मुख्य सचिव के रूप में तैनात हैं। हालांकि शर्मा ने दो नवंबर को पदभार ग्रहण कर लिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां