लाइव न्यूज़ :

बिहार से दिल्ली जा रहे व्यक्ति की ट्रेन में सेहत बिगड़ी, मौत

By भाषा | Updated: May 18, 2021 11:25 IST

Open in App

शाहजहांपुर (उप्र), 18 मई ट्रेन में यात्रा कर रहे बिहार के एक नागरिक का स्वास्थ्य खराब होने के बाद ट्रेन को शाहजहांपुर में रोककर उसे उतारा गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

राजकीय रेलवे पुलिस शाहजहांपुर के थाना प्रभारी फजल रहमान खान ने बताया कि पटना से चलकर दिल्ली जाने वाली श्रमजीवी एक्सप्रेस में एक यात्री की हालत खराब होने की सूचना पर सोमवार रात 10:35 बजे ट्रेन को रोजा में रोककर यात्री वीरेंद्र प्रसाद (40) को उतारा गया। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

खान ने बताया कि बिहार के भोजपुर जिले का रहने वाला वीरेंद्र प्रसाद दिल्ली में ई-रिक्शा चलाता था तथा क्षय (टीबी) रोगी था। उसका दिल्ली के एक अस्पताल में इलाज चल रहा था, परंतु कोविड लॉकडाउन के चलते वह दिल्ली से परिवार सहित बिहार चला गया था जहां उसकी हालत बिगड़ गई। वह इलाज के लिए दिल्ली जा रहा था।

उन्होंने बताया कि प्रसाद का बिहार में कोविड परीक्षण किया गया था जिसमें संक्रमण नहीं मिला था।

खान के अनुसार प्रसाद के परिजनों ने उसका अंतिम संस्कार शाहजहांपुर में ही करने की इच्छा व्यक्त की। ऐसे में पुलिस के सहयोग से यहां अंतिम संस्कार की व्यवस्था की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

क्रिकेटSRH vs LSG: ऋषभ पंत ने दिखाया कमाल, अर्धशतक जड़कर लखनऊ को IPL 2026 की पहली जीत दिलाई

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन