लाइव न्यूज़ :

इंटरनेट पर बच्चों से जुड़ी अश्लील सामग्री अपलोड करने के आरोप में कश्मीर का एक व्यक्ति गिरफ्तार

By भाषा | Updated: December 22, 2020 19:56 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 22 दिसंबर सीबीआई ने श्रीनगर के एक निवासी को गिरफ्तार किया है जो कथित रूप से इंटरनेट पर बाल यौन शोषण से संबंधित सामग्री अपलोड करता था और इस कृत्य में अमेरिका में रह रही उसकी पत्नी उसकी सहायक थी।

अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। आरोपी अमेरिकी बच्चों को निशाना बनाता था।

उन्होंने कहा कि सीबीआई ने आरोपी के खिलाफ यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण कानून और सूचना प्रौद्योगिकी कानून की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।

मंगलवार को 35 वर्षीय आरोपी को श्रीनगर में एक अदालत के समक्ष पेश किया गया।

आरोप है कि वह अपनी पत्नी के साथ यह रैकेट चला रहा था। उसकी पत्नी वाशिंगटन में रहती है और अमेरिकी नागरिक है।

सीबीआई ने आरोप लगाया है कि पत्नी ने आरोपी के कहने पर अमेरिका में नाबालिग बच्चों का शोषण किया और उनके वीडियो इलेक्ट्रॉनिक रूप से भेजे।

सीबीआई प्रवक्ता आर के गौड़ ने कहा कि यह आरोप है कि आरोपी ने वित्तीय लाभ के लिए उन वीडियो को इंटरनेट पर अपलोड किया। वह अमेरिका में कई नाबालिगों के साथ सीधे संपर्क में भी था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह