लाइव न्यूज़ :

नोएडा में एक व्यक्ति ने की आत्महत्या

By भाषा | Updated: December 30, 2020 15:59 IST

Open in App

नोएडा (उप्र), 30 दिसंबर नोएडा में ईकोटेक-3 थाना क्षेत्र के हल्द्वौनी गांव में एक व्यक्ति ने मंगलवार रात को कथित रूप से आत्महत्या कर ली।

इसी बीच, सूरजपुर थाना क्षेत्र में एक कंपनी में कार्यरत एक व्यक्ति की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई।

पुलिस आयुक्त आलोक सिंह के प्रवक्ता ने बताया कि हल्द्वौनी गांव में रहने वाले हरिओम (35 वर्ष) ने पंखे से फंदा लगाकर कथित रूप से आत्महत्या कर ली।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

प्रवक्ता ने बताया कि पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला है कि मृतक का उसकी पत्नी के साथ झगड़ा हुआ था, जिसके बाद उसने आत्महत्या कर ली।

पुलिस मामले की जांच कर रही है।

उन्होंने बताया कि इस बीच, सूरजपुर थाना क्षेत्र के ईकोटेक -2 औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक कंपनी में काम करने वाले अरविंद ओझा की संदिग्ध अवस्था में मंगलवार को मौत हो गई।

प्रवक्ता ने बताया कि मौत के कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेलोरा हवाई अड्डे के पास चाय पीने गए थे?, अनस मोहम्मद सईद, तलहा अनीस, अवेज सईद और अब्दुल सलीम की मौत, तीन घायल

क्राइम अलर्टDelhi Crime: अमन विहार में 8 साल की बच्ची से दरिंदगी, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

भारत अधिक खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता