लाइव न्यूज़ :

तेलंगाना में ऑनलाइन कर्ज देने वाली कंपनी की प्रताड़ना से परेशान हो कर एक व्यक्ति ने की आत्महत्या

By भाषा | Updated: January 9, 2021 17:53 IST

Open in App

करीमनगर(तेलंगाना), नौ जनवरी तेलंगाना में ऑनलाइन कर्ज देने वाले की ‘‘प्रताड़ना’’ से परेशान हो कर एक और व्यक्ति ने कथिततौर पर आत्महत्या कर ली।

पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

ऐप के जरिए कर्ज देने वालों की प्रताड़ना से परेशान हो कर राज्य में आत्महत्या करने वालों की संख्या छह हो गई है।

जिला पुलिस अधीक्षक बी के राहुल हेगड़े ने बताया कि राजन्ना सिरसीला जिले के गलिपल्ली गांव के पवन कल्याण रेड्डी (24) ने कथित तौर पर एक ऑनलाइन कर्ज पोर्टल से कर्ज लिया था वह कर्ज नहीं चुका पा रहा था।

हेगड़े ने ‘पीटीआई-भाषा को बताया कि जब रेड्डी ने कंपनी के टेलीकॉलर्स का फोन उठाना बंद कर दिया तो उन्होंने उसके चचेरे भाई को बुलाया और रेड्डी को महीने की किस्त चुकाने को कहा।

उन्होंने कहा कि कर्ज नहीं चुका पाने और कंपनी की प्रताड़ना से परेशान हो कर उसने शुक्रवार को आत्महत्या कर ली।

वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने लोगों से ऐसे अनिकृत ऐप से कर्ज नहीं लेने को कहा है।

गौरतलब है कि राज्य में विभिन्न पुलिस थानों में शिकायतें दर्ज कराई गई हैं कि कि ऐसी फर्मों ने कथित रूप से संवेदनशील डेटा हासिल कर लिया है जिनमें नंबर और ग्राहकों के मोबाइल फोन से उनकी तस्वीरें शामिल हैं और कर्ज नहीं चुका पाने पर उन्हें इनके जरिए ब्लैकमेल कर रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं