लाइव न्यूज़ :

तेलंगाना से ताल्लुक रखने वाले व्यक्ति ने लिखा बाइडन का भाषण,रिश्तेदार और ग्रामीण हुए गौरवान्वित

By भाषा | Updated: January 21, 2021 18:05 IST

Open in App

हैदराबाद, 21 जनवरी तेलंगाना से ताल्लुक रखने वाले भारतीय-अमेरिकी विनय रेड्डी चोल्लेटी ने अमेरिका के नये राष्ट्रपति जो बाइडन का दमदार भाषण लिखा था।

बाइडन ने अमेरिका के राष्ट्रपति के तौर पर बुधवार को अपना पहला भाषण दिया।

विनय के पिता नारायण रेड्डी एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी करने के बाद 1970 के दशक में अमेरिका चले गये थे। वे मूल रूप से तेलंगाना के करीमनगर जिले के पोठीरेड्डीपेट गांव के निवासी हैं।

गांव में उनके रिश्तेदारों और अन्य लोगों को विनय की उपलब्धि पर गर्व है।

उनके परिवार के एक सदस्य ने कहा, ‘‘यह हमारे लिए गर्व का विषय है कि हममें से कोई इस शीर्ष स्थान पर पहुंचा है। अमेरिका एक वैश्विक शक्ति है। ’’

विनय के दादा तिरूपति रेड्डी ग्राम सरपंच रहे थे।

गांव के मौजूदा सरपंच पुलाचारी के मुताबिक विनय, नारायण रेड्डी के तीन बेटों में मंझले हैं।

उनका जन्म और लालन-पालन अमेरिका में हुआ था।

पुलाचारी ने कहा, ‘‘हमें इस बात से खुशी है कि हमारे गांव के लोग अमेरिका में इतनी अच्छी स्थिति में हैं। ’’

परिवार के सदस्य ने कहा कि नारायण ने अब तक गांव से सबंध बरकरार रखा है। वह एक साल पहले ही गांव आए थे।

परिवार ने हाल ही में एक स्कूल के लिए राशि दान में दी थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos