लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में बैंक धोखाधड़ी मामले में एक व्यक्ति गिरफ्तार

By भाषा | Updated: January 21, 2021 15:21 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 21 जनवरी बैंक धोखाधड़ी के मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। यह मामला जाली दस्तावेजों का उपयोग करके बैंकों से ऋण लिये जाने से जुड़ा है।

पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि हरियाणा के सोनीपत निवासी आरोपी सुरेश कुमार प्रुथी को बुधवार को दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने गिरफ्तार किया। उसके सहयोगी एवं मुख्य आरोपी सतीश शर्मा को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।

पुलिस ने बताया कि 64 वर्षीय प्रुथी ने शर्मा के साथ मिलकर मूल बिक्री विलेख (सेल डीड) दस्तावेज के कई सेट बनाए । इसके बाद शर्मा ने संपत्ति के इन जाली दस्तावेजों को जमा करके बैंकों से ऋण लिया था।

उन्होंने बताया कि ऋण लेने के बाद आरोपी ने कोई किश्त नहीं दी और न ही कर्ज चुकाया।

पुलिस ने बताया कि संसद मार्ग पर स्थित यूको बैंक के सहायक महाप्रबंधक द्वारा इस मामले की सूचना दी गई। उन्होंने आरोप लगाया कि सतीश शर्मा नाम के एक व्यक्ति ने सोनीपत में एक स्कूल खरीदने के लिए दो करोड़ रुपये का ऋण लिया था। ऋण सोनीपत में एक संपत्ति को गिरवी रखकर प्राप्त किया गया था।

पुलिस के मुताबिक, बैंक ने पाया कि शर्मा ने उसी संपत्ति पर पश्चिमी दिल्ली के मायापुरी में स्थित एक अन्य बैंक से चार करोड़ रुपये का और ऋण लिया हुआ है।

संयुक्त पुलिस आयुक्त (आर्थिक अपराध शाखा) ओ पी मिश्रा ने बताया कि जांच के दौरान यह पाया गया कि शर्मा द्वारा यूको बैंक में बिक्री विलेख के जो दस्तावेज जमा कराये गये थे, उनका मिलान सोनीपत के सब-रजिस्ट्रार के रिकॉर्ड से नहीं हुआ।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां