लाइव न्यूज़ :

व्यापारी से 70 लाख रूपये ठगने के आरोप में दिल्ली से एक व्यक्ति गिरफ्तार

By भाषा | Updated: November 21, 2021 22:35 IST

Open in App

जम्मू, 21 नवंबर जम्मू के एक व्यापारी से तीन साल पहले कथित रूप से 70 लाख रूपये ठग लेने को लेकर दिल्ली से एक संदिग्ध ठग को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि जम्मू कश्मीर पुलिस की एक विशेष टीम ने दिल्ली के मुंडका से आरोपी सलीम कुरैशी को गिरफ्तार किया, जो उत्तर प्रदेश के बागपत का निवासी है।

उन्होंने बताया कि जम्मू के पुराने जानीपुर इलाके के जगदीश राज शर्मा ने 16 मई, 2019को शिकायत दर्ज करायी थी कि उन्हें कुरैशी ने ठग लिया। शिकायत के अनुसार कुरैशी ने सितंबर 2015 में शर्मा से उनकी दुकान पर संपर्क किया था और उन्हें इस केंद्रशासित प्रदेश के बाहर थोक बाजार में बिक्री के लिए उनसे फल खरीदने का प्रस्ताव दिया था।

प्रवक्ता के अनुसार, कुरैशी ने शुरू में शिकायतकर्ता को भुगतान किया, लेकिन जब 70लाख रुपये बकाया हो गये, तब उसने जम्मू कश्मीर आना बंद कर दिया और शर्मा को धमकी भी दी।

प्रवक्ता के अनुसार, मई, 2019 में मामला दर्ज किया गया। पुलिस की टीम उत्तर प्रदेश भेजी गयी थी, लेकिन कुरैशी का पता नहीं चल पाया। तीन साल बाद उसे आखिरकार दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटSRH vs LSG: ऋषभ पंत ने दिखाया कमाल, अर्धशतक जड़कर लखनऊ को IPL 2026 की पहली जीत दिलाई

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव