बौद्ध स्तूप का गुंबद चुराने के मामले में एक व्यक्ति गिरफ्तार
By भाषा | Updated: April 7, 2021 02:24 IST2021-04-07T02:24:27+5:302021-04-07T02:24:27+5:30

बौद्ध स्तूप का गुंबद चुराने के मामले में एक व्यक्ति गिरफ्तार
नोएडा,छह अप्रैल नोएडा थाना सेक्टर 39 पुलिस ने बौद्ध स्तूप का गुंबद चुराने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।
थाना क्षेत्र 39 के प्रभारी निरीक्षक आजाद सिंह तोमर ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान बुलंदशहर निवासी रामवीर उर्फ साहू के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने उसके पास से लोहे से निर्मित बौद्ध स्तूप के गुंबद, दो लोहे के स्टैंड और एक ऑटो रिक्शा बरामद किया है।
पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।