उप्र में एक कंपनी के प्रबंधक पर गोली चलाने के आरोप में एक व्यक्ति गिरफ्तार

By भाषा | Updated: December 4, 2021 19:45 IST2021-12-04T19:45:05+5:302021-12-04T19:45:05+5:30

A person arrested for firing on the manager of a company in UP | उप्र में एक कंपनी के प्रबंधक पर गोली चलाने के आरोप में एक व्यक्ति गिरफ्तार

उप्र में एक कंपनी के प्रबंधक पर गोली चलाने के आरोप में एक व्यक्ति गिरफ्तार

नोएडा, चार दिसंबर उत्तर प्रदेश में गौतमबुद्ध नगर जिले के थाना सेक्टर-58 क्षेत्र में एक कंपनी के प्रबंधक पर गोली चलाने के आरोप में पुलिस ने ठेकेदार को गिरफ्तार कर लिया है।

थाना सेक्टर-58 के प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि सेक्टर-62 में टाटा कंपनी का कार्यालय है और यहां प्रबंधक के पद पर तैनात सुमित मेहता ने 25 नवंबर को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि मथुरा के रहने वाले ठेकेदार श्याम ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी। उन्होंने बताया कि मेहता का आरोप है कि विरोध करने पर श्याम ने जान से मारने की नियत से उन पर गोली चलाई।

उन्होंने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने श्याम सिंह को गिरफ्तार कर लिया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: A person arrested for firing on the manager of a company in UP

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे