लाइव न्यूज़ :

खुद को पुलिस आयुक्तालय का अधिकारी बताकर 48 लाख रुपये की ठगी करने के आरोप में एक व्यक्ति गिरफ्तार

By भाषा | Updated: July 28, 2021 11:30 IST

Open in App

कोलकाता, 28 जुलाई पुलिस ने नगर निकाय के एक पूर्व स्वयंसेवी को खुद को विधाननगर पुलिस आयुक्तालय का एक अधिकारी बताने और कोलकाता के एक ठेकेदार से 48 लाख रुपये की ठगी करने के मामले में बुधवार को गिरफ्तार किया।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि कोलकाता पुलिस के जासूसी विभाग की धोखाधड़ी निरोधी इकाई के अधिकारियों ने आरोपी के तीन साथियों की तलाश भी शुरू कर दी है। उन्होंने भी खुद को आयुक्तालय का वरिष्ठ अधिकारी बताया था और ‘‘एक नकली निविदा’’ जारी कर ठेकेदार को धोखा दिया था।

अधिकारी ने कहा, ‘‘ गिरफ्तार किया गया व्यक्ति खुद को आयुक्तालय के निविदा विभाग से जुड़ा उप निरीक्षक बताता था। उसके सहयोगियों ने एसआई से लेकर विधाननगर पुलिस आयुक्तालय के अतिरिक्त उपायुक्त तक विभिन्न रैंक के अधिकारियों के रूप में खुद को पेश किया था। आयुक्तालय के नाम पर एक नकली निविदा जारी कर शिकायतकर्ता से 48 रुपये की ठगी की गई।’’

उन्होंने बताया कि दो लैपटॉप, दो मोबाइल फोन और पूरे लेनदेन को दर्शाने वाले बैंक के दस्तावेज जब्त किए गए हैं। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह