लाइव न्यूज़ :

‘एक आदर्श दंपति’: न्यायाधीश लीला सेठ और उनके पति ने साथ लिया था अंगदान का प्रण

By भाषा | Updated: August 13, 2021 18:00 IST

Open in App

(कुणाल दत्त)

नयी दिल्ली,13 अगस्त प्रख्यात लेखक विक्रम सेठ के पिता एवं फुटवेयर उद्योग में जाना माना नाम प्रेमो सेठ का निधन 97 वर्ष की आयु में हो गया। उन्होंने अपनी मृत्यु से पहले चिकित्सकीय अनुसंधान के वास्ते अपने अंगों को दान कर दिया था।

उनके परिवार ने यह जानकारी दी। सेठ की पत्नी न्यायमूर्ति लीला सेठ का निधन मई 2017 में हो गया था और उन्होंने भी अपनी मृत्यु से पहले अपनी आंखे और अन्य अंग प्रतिरोपण के लिए अथवा चिकित्सीय अनुसंधान के लिए दान कर दिए थे।

सेठ दंपति के छोटे पुत्र शांतुम सेठ ने फोन पर ‘पीटीआई-भाषा’ से शुक्रवार को कहा,‘‘ मेरे माता पिता ने अंगदान करने की प्रतिज्ञा साथ में ली थी। हालांकि शारीरिक रूप से हमने दोनों को खो दिया है, पर हमें लगता है कि वे हमारे साथ (अपने बच्चों और पोते पोतियों के जरिए) हैं और विज्ञान और अनुसंधान के जरिए वे हमारे साथ जिंदा रहेंगे, जिसकी खातिर उन्होंने अपने अंगदान किए।’’

आज का दिन यानी 13 अगस्त विश्व अंगदान दिवस के तौर पर मनाया जाता है और प्रेमो सेठ का निधन 13 अगस्त से चंद दिन पहले पांच अगस्त को वृद्धावस्था से संबंधित बीमारियों के चलते हो गया था।

शांतुम (64) कहते हैं कि उनके माता पिता का जन्म आजादी के पहले हुआ था और दोनों ने अपने तरीके से देश निर्माण में योगदान दिया। शांतुम अमेरिका में रहते हैं।

शांतुम ने कहा कि उनके माता पिता को पटना से बेहद लगाव था,क्योंकि दोनों ने अपने कैरियर के शुरुआती दिन बिहार की राजधानी में बिताए।

उन्होंने कहा कि लीला सेठ ने 1959 में पटना उच्च न्यायालय में अपनी प्रैक्टिस शुरू की और यहां 10 वर्ष बिताए जबकि उनके पति पटना इलाके के दीघा में बाटा फैक्टरी में प्रबंधक के तौर पर कार्यरत रहे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे