लाइव न्यूज़ :

ब्रिटेन से असम आए एक यात्री को कोविड-19 से संक्रमित पाया गया

By भाषा | Updated: December 25, 2020 18:19 IST

Open in App

गुवाहाटी, 25 दिसंबर कुछ दिन पहले ब्रिटेन से असम आए एक यात्री को कोविड-19 से संक्रमित पाया गया और उसके नमूनों को राष्ट्रीय विषाणु विज्ञान संस्थान (एनआईवी), पुणे भेजा गया है ताकि पता लगाया जा सके कि मरीज कहीं कोरोना वायरस के नये प्रकार से संक्रमित तो नही है ।

राज्य के स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने शुक्रवार को संवाददाताओं से कहा कि ब्रिटेन में कोविड-19 के नये प्रकार और उसके अधिक संक्रामक होने के बारे में पता चलने पर उत्पन्न चिंता के बीच हाल ही में राज्य में लौटे उस व्यक्ति को यहां गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मंत्री ने कहा, "मरीज के नमूनों को एनआईवी, पुणे को यह पता लगाने के लिए भेजा गया है कि व्यक्ति कहीं कोरोना वायरस के नए प्रकार से संक्रमित तो नही है। हम रिपोर्ट मिलने के बाद ही विवरण प्रदान कर पाएंगे।"

यह पूछे जाने पर कि क्या सरकार राज्य में बीमारी के प्रसार को रोकने के लिए नए सिरे से लॉकडाउन लागू करेगी, तो सरमा ने कहा कि ऐसा कोई उपाय करने की संभावना नहीं है क्योंकि संक्रमण के दैनिक मामलों की संख्या 100 से कम हो गई है।

सरमा ने कहा, "अब हम 1 जनवरी से स्कूलों और कॉलेजों को फिर से खोलने के साथ एक नियमित और सामान्य जनजीवन की ओर अग्रसर हो रहे हैं।"

असम में बृहस्पतिवार को कोविड-19 के 95 नए मामले सामने आने के साथ संक्रमण के कुल मामले 2,15,755 हो गए और अब तक 1,033 लोगों की बीमारी के कारण जान जा चुकी है। उपचाराधीन मरीजों की संख्या 3,456 है, जबकि 2,11,283 लोग संक्रमण से उबर चुके हैं।

मुख्य सचिव जिष्णु बरूआ ने बृहस्पतिवार को नए कोविड-19 दिशानिर्देश जारी किए थे, जिसके अनुसार, क्रिसमस और नव वर्ष के जश्न के दौरान बडे कार्यक्रमों पर प्रतिबंध लगाए गए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग