लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में आईआईटी फ्लाइओवर के नीचे सड़क का एक हिस्सा धंसा, यातायात प्रभावित

By भाषा | Updated: July 31, 2021 16:46 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 31 जुलाई आईआईटी-दिल्ली फ्लाइओवर के नीचे सड़क का एक हिस्सा राष्ट्रीय राजधानी में पिछले कुछ दिनों में हुई भारी बारिश के कारण धंस गया, जिससे शनिवार को इलाके में यातायात प्रभावित हुआ। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

दिल्ली यातायात पुलिस ने ट्विटर पर संदेश पोस्ट कर मुसाफिरों से वैकल्पिक मार्ग अपनाने के लिए कहा।

यातायात पुलिस ने ट्वीट किया, “आईआईटी रेड लाइट (ट्रैफिक सिग्नल) के पास सड़क का एक हिस्सा धंस जाने के बाद अधचीनी से आईआईटी जा रहे यातायात को अधचीनी से कटवरिया सराय की तरफ मोड़ दिया गया है।”

लोकनिर्माण विभाग ने कहा कि दिल्ली जल बोर्ड (डीजेबी) की एक भूमिगत लाइन में रिसाव के कारण सड़क का एक हिस्सा धंस गया।

लोक निर्माण विभाग के प्रधान अभियंता शशि कांत ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, “हमारे अभियंता मौके पर हैं और सड़क को ठीक कर रहे हैं। डीजेबी की एक भूमिगत लाइन में रिसाव के कारण सड़क धंसी। रिसाव के कारण वहां सड़क नीचे से खराब हो गई थी। इसे प्राथमिकता के आधार पर देखा जा रहा है।”

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मुताबिक शहर में शनिवार सुबह साढ़े आठ बजे तक 43.6 मिलीमीटर बारिश हुई। मौसम वैज्ञानिकों ने शाम तक मध्यम बारिश होने का अनुमान जताया है।

आईएमडी ने शुक्रवार को ऑरेंज अलर्ट जारी कर शनिवार को मध्यम बारिश होने का अनुमान जताया था। साथ ही राष्ट्रीय राजधानी के निचले इलाकों में जलभराव की आशंका जताते हुए कई स्थानों पर यातायात बाधित होने की चेतावनी दी थी।

विभाग ने रविवार के लिए ‘येलो’ अलर्ट और सोमवार के लिए फिर से ‘ऑरेंज’ अलर्ट जारी किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

क्रिकेटIPL 2026: समीर रिज़वी और रवि बिश्नोई शीर्ष पर, मौजूदा ऑरेंज और पर्पल कैप लीडर्स की सूची देखें

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?