दिल्ली में मकान का एक हिस्सा गिरा, छह घायल
By भाषा | Updated: December 19, 2020 13:44 IST2020-12-19T13:44:29+5:302020-12-19T13:44:29+5:30

दिल्ली में मकान का एक हिस्सा गिरा, छह घायल
नयी दिल्ली, 19 दिसंबर दिल्ली के ख्याला में एक मकान का एक हिस्सा शनिवार को ढह गया जिससे छह लोग घायल हो गए।
अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों ने यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि अग्निशमन विभाग को घटना के बारे में पूर्वाह्न 10 बजे सूचना मिली जिसके बाद दमकल की चार गाड़ियां मौके पर भेजी गईं।
दिल्ली अग्निशमन सेवा के निदेशक अतुल गर्ग ने बताया कि छह में से पांच घायलों को दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल में भर्ती कराया गया है और एक का इलाज गुरु गोविन्द सिंह सरकारी अस्पताल में चल रहा है।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।