लाइव न्यूज़ :

बिहार में प्रशांत किशोर के घर का एक हिस्सा सड़क को चौड़ा करने के लिए गिराया गया

By भाषा | Updated: February 13, 2021 20:26 IST

Open in App

बक्सर (बिहार), 13 फरवरी अधिकारियों ने राजनीतिक रणनीतिकार प्रशांत किशोर के पैतृक घर का एक हिस्सा सड़क को चौड़ा करने के लिए शनिवार को ढहा दिया।

इस संबंध में अधिकारियों ने कहा कि किशोर के मकान का एक हिस्सा राष्ट्रीय राजमार्ग के चौड़ीकरण के लिए अधिगृहीत की गई भूमि के दायरे में था जिसे गिरा दिया गया।

इस घर को किशोर के दिवंगत पिता श्रीकांत पांडे ने बनवाया था। किशोर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के काफी करीबी थे, जिन्हें पिछले साल जद (यू) से निष्कासित कर दिया गया था। वह जदयू के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष थे।

उप-संभागीय मजिस्ट्रेट के के उपाध्याय ने तोड़फोड़ अभियान की निगरानी की, जिन्होंने कहा कि गेट और चारदीवारी का एक हिस्सा एनएच-84 के चौड़ीकरण के लिए अधिगृहीत भूमि के दायरे में था।

उन्होंने कहा कि प्रशासन अधिगृहीत भूमि पर स्थित सभी संपत्ति को हटा रहा है। कुछ जगहों पर मकान के मालिक खुद यह काम कर रहे हैं, लेकिन किशोर का घर काफी समय से खाली है, इसलिए उसे गिराने के लिए ‘‘हमें अपनी मशीन लानी पड़ीं।’’

उपाध्याय ने कहा कि जिला प्रशासन पहले ही उन सभी लोगों को मुआवजा देने की घोषणा कर चुका है, जिनकी जमीन अधिगृहीत की गई है और इसे उचित समय में संबंधित मालिकों को दे दिया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटVIDEO: "ए डीजे, अंदर आओ यार!", स्टाफ सदस्य पर बरसे रोहित शर्मा जानें क्या है पूरा माजरा

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: दोसर भवन चौक पर डेटोनेटर और जिलेटिन मिलने की खबर

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

क्राइम अलर्टपति को यौन संबंध बनाने में कोई दिलचस्पी नहीं, पत्नी ने कहा-हम दोनों के बीच सास भी सो जाती थी?, ससुराल वाले ने कहा-गुर्दा दान करो या 30 लाख रुपये लाओ?

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारत अधिक खबरें

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान