ट्रक चालक की हत्या के मामले में एक कुख्यात बदमाश गिरफ्तार

By भाषा | Updated: June 15, 2021 11:38 IST2021-06-15T11:38:53+5:302021-06-15T11:38:53+5:30

A notorious crook arrested in connection with the murder of a truck driver | ट्रक चालक की हत्या के मामले में एक कुख्यात बदमाश गिरफ्तार

ट्रक चालक की हत्या के मामले में एक कुख्यात बदमाश गिरफ्तार

ठाणे, 15 जून महाराष्ट्र के ठाणे जिले की भिवंडी पुलिस की अपराध शाखा के अधिकारियों ने औद्योगिक परिसर में चोरी के दौरान एक ट्रक चालक की हत्या करने के मामले में एक कुख्यात बदमाश को गिरफ्तार किया है और एक किशोर को हिरासत में लिया है।

पुलिस के एक अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि कुछ ट्रक चालकों ने पुलिस को बताया कि उन्होंने एक व्यक्ति को घटना को अंजाम देने के बारे में बात करते और अपनी शेखी बघारते हुए सुना है, जिसके बाद पुलिस ने शेलर गांव के शातिर बदमाशों से पूछताछ की और आरोपी की पहचान की।

उन्होंने बताया कि आरोपी किरण पाटिल (27) और 17 वर्षीय किशोर ने आजम शाबाल अंसारी (28) पर कथित तौर पर पत्थर से हमला किया था। 30 मई को लूटपाट के समय आरोपियों का अंसारी से झगड़ा हो गया था, जिसके बाद दोनों ने उस पर हमला किया। पीड़ित की आठ जून को मौत हो गई थी।

आरोपी के खिलाफ जिले के विभिन्न थानों में चोरी के कई मामले दर्ज हैं। पुलिस ने पाटिल के पास से तीन मोबाइल भी जब्त किए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: A notorious crook arrested in connection with the murder of a truck driver

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे