लाइव न्यूज़ :

अररिया जिले के रानीगंज में एक नया चिड़ियाघर स्थापित किया जाएगा- मंत्री

By भाषा | Updated: March 9, 2021 00:29 IST

Open in App

पटना, आठ मार्च बिहार के पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री नीरज कुमार सिंह ने सोमवार को घोषणा की कि अररिया जिले के रानीगंज में एक नया चिड़ियाघर स्थापित किया जाएगा।

बिहार विधानसभा में पेश वित्त वर्ष 2021-22 के लिए पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन विभाग के 737.75 करोड रुपये के बजटीय मांग पर चर्चा के बाद सरकार की ओर से जवाब देते हुए नीरज ने कहा कि राजधानी पटना में राज्य के एकमात्र चिड़ियाघर गांधी जैविक उद्यान के बाद रानीगंज में यह प्रदेश का दूसरा चिड़ियाघर होगा जो 89 एकड़ भूमि पर फैला होगा।

उन्होंने यह भी कहा कि राजगीर में चिड़ियाघर सफारी का उद्घाटन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार करेंगे।

नीरज ने नीलगाय की बढ़ती संख्या को खतरा बताते हुए कहा कि उन्होंने फसलों को नुकसान पहुंचाया है।उन्होंने कहा कि विभाग ने प्रजनन दर और संख्या की जांच करने के लिए स्थायी उपाय के रूप में नीलगाय की नसबंदी का निर्णय लिया है और फिर उन्हें जंगलों में भेज दिया जाएगा।

इसी तरह बंदर की बढ़ती संख्या के कारण राज्य में कुछ स्थानों पर खतरा को भी एक बड़ी समस्या बन जाना बताते हुए मंत्री ने कहा कि बंदरों को अररिया जिले के रानीगंज में 10 एकड़ भूमि में फैले बंदर घर में रखा जाएगा।

सदन में पेश ग्रामीण विकास विभाग के 2021-22 के वित्तीय वर्ष के लिए 16,835.67 करोड़ रुपये की बजटीय मांग पर सरकार की ओर से जवाब देते हुए विभागीय मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि चालू वित्त वर्ष में 20.36 करोड़ श्रम दिवस में से 11.16 करोड़ महिलाओं द्वारा सृजित हैं जो कुल का 55 प्रतिशत है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतसम्राट चौधरी हो सकते हैं बिहार के अगले मुख्यमंत्री, नीतीश कुमार अगले हफ़्ते देंगे इस्तीफ़ा

बॉलीवुड चुस्कीअक्षय कुमार 'भूत बंगला' की शूटिंग के दौरान अपना खो बैठे बैलेंस, गिरे और हो गए घायल | WATCH

विश्वईरान युद्धविराम में पाकिस्तान की मध्यस्थता की भूमिका पर उठे सवाल, नेताओं को किया गया ट्रोल

भारतबारामती उपचुनावः निर्विरोध जीतेंगी महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार?, कांग्रेस उम्मीदवार उपचुनाव आकाश मोरे ने नाम वापस लिया?

भारतWest Bengal Elections 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों से पहले PM मोदी की 6 अहम गारंटियां, VIDEO

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण की उल्टी गिनती?, दिल्ली पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, 10 अप्रैल को दोपहर 12 बजकर 15 मिनट पर राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेंगे

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

भारतToll Tax Payment Rule Change: 10 अप्रैल से टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा कैश, UPI पेमेंट भी अब होगा महंगा; जानें नया नियम

भारतMP News: इंदौर नगर निगम में कांग्रेस पार्षद फौजिया शेख अलीम पर गिरी गाज, 'वंदे मातरम' कहने से इनकार; निलंबित

भारतअब आपकी बारी?, सीएम विजयन अपनी पत्नी, बेटी और बेटे के साथ डाला वोट, मोहनलाल, सुरेश गोपी ने किया मत का प्रयोग?