लाइव न्यूज़ :

एमबीबीएस की पढ़ाई के लिए छात्रवृत्ति मिलने से गरीब छात्रों की 'जिंदगी' में आया नया मोड़

By भाषा | Updated: March 14, 2021 18:45 IST

Open in App

भुवनेश्वर, 14 मार्च सभी बाधाओं को दूर कर कामयाबी पाने की ललक से प्रभावित होकर एक अमेरिकी समूह ओडिशा के पांच गरीब छात्रों की एमबीबीएस की पढ़ाई के वास्ते आर्थिक सहायता प्रदान करने के लिए आगे आया है। इस समूह ने ओडिशा के मेडिकल कॉलेज में इन छात्रों की पढ़ाई के लिए छात्रवृत्ति प्रदान की है।

इन सभी छात्रों ने एक गैर-सरकारी संगठन जिंदगी फाउंडेशन द्वारा चलाए जाने वाले कोचिंग संस्थान के छात्र हैं । यह संस्थान मेडिकल कालेज में दाखिले के लिये गरीब छात्रों को मुफ्त में कोचिंग की सुविधा के अलावा, भोजन, आवास एवं अध्ययन सामग्री मुहैया कराता है ।

इन छात्रों ने मेडिकल कालेज में दाखिले के लिए वर्ष 2020 की नीट परीक्षा में सफलता प्राप्त की थी।

कैलिफोर्निया के ''सलोनी हार्ट फाउंडेशन'' ने ओडिशा के पांच छात्रों को पांच वर्षीय एमबीबीएस कोर्स के लिए यह छात्रवृत्ति प्रदान की है।

शनिवार देर शाम ऑनलाइन आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान छात्रों को छात्रवृत्ति प्रदान की गई। इस मौके पर ''जिंदगी फाउंडेशन'' के संस्थापक अजय बहादुर सिंह के अलावा अमेरिका के कई मेडिकल पेशेवरों ने हिस्सा लिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे