लाइव न्यूज़ :

मूल निवासियों की आस्था व संस्कृति के संरक्षण के लिए असम में नया विभाग सृजित होगा :सरमा

By भाषा | Updated: July 10, 2021 18:35 IST

Open in App

गुवाहाटी, 10 जुलाई असम के मंत्रिमंडल ने शनिवार को आदिवासियों और अन्य मूल निवासी समुदायों के लोगों की आस्था और संस्कृति के संरक्षण के लिए नया विभाग सृजित करने का निर्णय लिया। मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने यहां यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि नया विभाग यह सुनिश्चित करेगा कि राज्य के मूल निवासियों को जरूरी सहयोग प्रदान करते हुए उनकी आस्था एवं परंपराओं का संरक्षण किया जाए।

सरमा ने संवाददाता सम्मेलन में यह भी कहा कि मंत्रिमंडल ने बैठक के दौरान इस बात पर सहमति जताई कि लालफीताशाही खत्म करने के लिए तथा योजनाओं के त्वरित क्रियान्वयन के लिए वित्तीय और प्रशासनिक सुधार जरूरी हैं।

मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि विभाग प्रमुख दो करोड़ रुपये और इससे कम की लागत वाली परियोजनाओं की मंजूरी देने के हकदार होंगे और मुख्य सचिव की अध्यक्षता वाली एक वित्त समिति दो करोड़ से पांच करोड़ रुपये की लागत वाली परियोजनाओं को अनुमति देगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए