लाइव न्यूज़ :

अरुणाचल प्रदेश में कोविड-19 का एक नया मामला

By भाषा | Updated: February 16, 2021 12:25 IST

Open in App

ईटानगर, 16 फरवरी अरुणाचल प्रदेश में कोविड-19 का एक नया मामला सामने आने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या राज्य में बढ़कर 16,833 हो गई। स्वास्थ्य विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि इस पूर्वोत्तर राज्य में फिलहाल कोविड-19 के तीन मरीजों का उपचार चल रहा है और अब तक 16,774 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। संक्रमण से 56 लोगों की मौत हो चुकी है।

राज्य निगरानी अधिकारी (एसएसओ) एल जाम्पा ने बताया कि सोमवार को 498 नमूनों की जांच हुई।

इसी बीच राज्य प्रतिरक्षण अधिकारी (एसआईओ) दिमोंग पाडुंग ने बताया कि अब तक राज्य में 24,211 स्वास्थ्य कर्मियों और अग्रिम मोर्चे पर काम करने वाले लोगों को कोविड-19 का टीका लगाया जा चुका है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos