लाइव न्यूज़ :

अरुणाचल प्रदेश में कोविड-19 का एक नया मामला

By भाषा | Updated: December 10, 2021 12:18 IST

Open in App

ईटानगर, 10 दिसंबर अरुणाचल प्रदेश में कोविड-19 का एक नया मामला सामने आने के बाद राज्य में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 55,299 हो गई। स्वास्थ्य विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

स्वास्थ्य विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि बृहस्पतिवार से राज्य में कोई मरीज संक्रमण मुक्त नहीं हुआ है।

राज्य के निगरानी अधिकारी लोबसांग जाम्पा ने बताया कि राज्य में अभी 30 मरीजों का कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है, जबकि 54,989 लोग अब तक संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे में संक्रमण से किसी मरीज की मौत नहीं हुई और मृतक संख्या 280 है।

उन्होंने बताया कि अरुणाचल प्रदेश में अभी तक 12,00,871 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की गई है और राज्य में संक्रमण दर 0.35 प्रतिशत है।

राज्य के टीकाकरण अधिकारी दिमोंग पाडुंग ने बताया कि अब तक 14,33,386 लोगों को कोविड-19 रोधी टीकों की खुराक दी गई हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारत अधिक खबरें

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा