लाइव न्यूज़ :

अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में कोविड-19 का एक नया मामला

By भाषा | Updated: March 26, 2021 10:33 IST

Open in App

पोर्ट ब्लेयर, 26 मार्च अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 का एक नया मामला सामने आने के बाद केन्द्र शासित प्रदेश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 5,042 हो गई।

स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि केन्द्र शासित प्रदेश में अभी छह लोगों का कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है और 4974 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं।

उन्होंने बताया कि पिछले 24 घंटे में वायरस से मौत का कोई नया मामला सामने नहीं आया और मृतक संख्या 62 बनी हुई है।

अधिकारी ने बताया कि केन्द्र शासित प्रदेश में प्रशासन ने अभी तक 3.10 लाख से अधिक नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की है।

उन्होंने बताया कि अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में बृहस्पतिवार तक कुल 12,504 स्वास्थ्य कर्मियों और अग्रिम मोर्चे पर तैनात कर्मचारियों को कोविड-19 रोधी टीके लग चुके थे। कम से कम 5,725 स्वास्थ्य कर्मियों को टीके की दूसरी खुराक दी जा चुकी है। वहीं, किसी बीमारी से ग्रसित 45 से 59 वर्ष की आयु तक के 4065 लोगों को भी टीके लगाए गए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारत अधिक खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया