लाइव न्यूज़ :

अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह में कोविड-19 का एक नया मामला

By भाषा | Updated: October 4, 2021 11:18 IST

Open in App

पोर्ट ब्लेयर, चार अक्टूबर अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 का एक नया मामला सामने आने के बाद केन्द्र शासित प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या बढ़कर 7,623 हो गई।

स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि वीर सावरकर हवाई अड्डे पर बृहस्पतिवार को एक यात्री कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया। केन्द्र शासित प्रदेश में अभी नौ लोगों का, कोरेाना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है। ये सभी लोग दक्षिण अंडमान जिले में उपचाराधीन है। उत्तर एवं मध्य अंडमान और निकोबार जिले में संक्रमण का अभी कोई मामला नहीं है। केन्द्र शासित प्रदेश में अभी तक 7,485 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं।

उन्होंने बताया कि पिछले 24 घंटे में संक्रमण से मौत का कोई मामला सामने नहीं आया, और मृतक संख्या 129 है। अभी तक 5,57,749 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की गई है और संक्रमण दर 1.37 प्रतिशत है।

अधिकारी ने बताया कि अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह में कुल 4,43,290 लोगों को कोविड-19 रोधी टीकों की खुराक दी जा चुकी है, जिनमें से 2,89,916 लोगों को दोनों खुराक दी जा चुकी है। वहीं, 1,53,374 लोगों को टीके की पहली खुराक दी गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह