अंडमान-निकोबार द्वीपसमूह में कोविड-19 का एक नया मामला

By भाषा | Updated: August 31, 2021 12:36 IST2021-08-31T12:36:36+5:302021-08-31T12:36:36+5:30

A new case of Kovid-19 in Andaman and Nicobar Islands | अंडमान-निकोबार द्वीपसमूह में कोविड-19 का एक नया मामला

अंडमान-निकोबार द्वीपसमूह में कोविड-19 का एक नया मामला

अंडमान-निकोबार द्वीपसमूह में कोविड-19 का एक नया मामला सामने आने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 7,565 हो गई। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि संक्रमितों के संपर्क में आए लोगों की जांच के दौरान यह नया मामला सामने आया। अधिकारी ने बताया कि पिछले 24 घंटे में संक्रमण से किसी मरीज की मौत नहीं हुई, जिसके बाद मृतकों की संख्या 129 बनी हुई है। वहीं एक और व्यक्ति के संक्रमण मुक्त होने के बाद कुल स्वस्थ हुए लोगों की संख्या 7,431 हो गई। यहां अब पांच मरीजों का उपचार चल रहा है। अब तक यहां 3,61,370 लोगों को कोविड-19 टीके की खुराक दी जा चुकी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: A new case of Kovid-19 in Andaman and Nicobar Islands

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे

टॅग्स :Health Department