लाइव न्यूज़ :

अंडमान एवं निकोबार में कोविड-19 का एक नया मामला

By भाषा | Updated: October 11, 2021 10:36 IST

Open in App

पोर्ट ब्लेयर, 11 अक्टूबर अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह में कोविड-19 का एक नया मामला सामने आया है जिससे संक्रमितों की संख्या बढ़कर 7633 हो गयी है। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि संक्रमण का यह नया मामला संक्रमित मरीज के संपर्क में आये व्यक्तियों की जांच के दौरान सामने आया। अधिकारी ने बताया कि द्वीपसमूह में वर्तमान में 10 उपचाराधीन मरीज हैं और सभी मरीज दक्षिण अंडमान जिले से हैं। अन्य दो जिले उत्तर एवं मध्य अंडमान निकोबार संक्रमण मुक्त हैं।

कोविड-19 से ग्रस्त दो और व्यक्तियों के स्वस्थ होने से ठीक होने वालों की संख्या बढ़कर 7494 हो गयी है। उन्होंने बताया कि पिछले 24 घंटे के दौरान संक्रमण से किसी की मौत नहीं होने से मृतक संख्या 129 बनी हुई है।

प्रशासन ने अब तक 5,69,082 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की है और संक्रमण दर 1.34 प्रतिशत है। उन्होंने बताया कि अब तक 4,56,241 लोगों का टीकाकरण हुआ है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह