लाइव न्यूज़ :

मिजोरम में कोरोना वायरस से संक्रमण का एक नया मामला

By भाषा | Updated: March 15, 2021 12:01 IST

Open in App

आइजोल, 15 मार्च मिजोरम में सोमवार को कोरोना वायरस से संक्रमण का एक नया मामला आया। इसके साथ ही राज्य में अब तक महामारी की चपेट में आए लोगों की कुल संख्या 4,437 हो गई है।

अधिकारी ने बताया कि सियाहा की रहने वाली 35 वर्षीय एक गर्भवती महिला के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है और उसके संपर्क में आए लोगों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है।

उन्होंने बताया कि मिजोरम में इस समय कोविड-19 के 11 उपचाराधीन मरीज हैं जबकि 4,416 मरीज संक्रमण मुक्त हो चुके हैं।

अधिकारी ने बताया कि राज्य में अब तक 10 लोगों की जान कोविड-19 की वजह से गई है।

उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य विभाग ने अब तक 2.42 लाख नमूनों की कोविड-19 जांच की है।

अधिकारी के मुताबिक मिजोरम में रविवार तक 11,962 वरिष्ठ नागरिकों सहित 44,726 लोगों को कोरोना वायरस से बचाव के लिए टीके की पहली खुराक दी गई है।

उन्होंने बताया कि 10,008 स्वास्थ्य कर्मियों और अग्रिम मोर्चे पर कार्यरत 76 कर्मियों को टीके की दूसरी खुराक दी जा चुकी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां