लाइव न्यूज़ :

अंडमान में कोरोना वारयस संक्रमण का एक नया मामला, कुल मामले बढ़कर 4,983 हुए

By भाषा | Updated: January 18, 2021 12:06 IST

Open in App

पोर्ट ब्लेयर, 18 जनवरी अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह में कोविड-19 का एक नया मामला सामने आने के बाद केन्द्रशासित प्रदेश में संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 4,983 हो गए।

स्वास्थ्य विभाग ने इसकी जानकारी दी ।

स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को बताया कि संक्रमितों के सम्पर्क में आए लोगों की पहचान करने के क्रम में ये नए मामले सामने आए।

अधिकारियों ने बताया कि पिछले 24 घंटे में एक व्यक्ति संक्रमणमुक्त भी हुआ और केन्द्र शासित प्रदेश में ठीक हुए लोगों की संख्या अब 4,896 हो गई।

अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह में 25 लोगों का अभी कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है। यहां वायरस से अभी तक 62 लोगों की मौत हुई है।

अधिकारी ने बताया कि अंडमान-निकोबार द्वीपसमूह प्रशासन ने अभी तक कुल 2,03,739 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की है। यहां संक्रमण की दर 2.45 प्रतिशत है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं