लाइव न्यूज़ :

उपराष्ट्रपति नायडू ने कहा-भारत का एक पड़ोसी हमारे देश में जानबूझकर समस्या पैदा करना चाहता है

By भाषा | Updated: December 23, 2019 13:37 IST

उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने कहा, ‘‘जम्मू कश्मीर भारत का मुकुट है। इस पूरे क्षेत्र को प्रकृति का आशीर्वाद प्राप्त है, बर्फ से ढके पर्वतीय शिखरों, हरी भरी वादियों में बहती अविरल धाराओं में प्रकृति अपने पूरे विहंगम सौंदर्य में दिखती है। इस क्षेत्र के मैत्रीपूर्ण नागरिक यहां की उदार आध्यात्मिक परम्परा के वारिस हैं।’’

Open in App
ठळक मुद्देउपराष्ट्रपति ने श्रीनगर और इसके आस-पास स्थित पांच स्कूलों की 30 छात्राओं के साथ बातचीत की। उपराष्ट्रपति ने कहा कि जम्मू-कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है

उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने सोमवार को कहा कि एक पड़ोसी देश भारत, खासकर जम्मू-कश्मीर में जानबूझकर और अधिक समस्याएं पैदा करना चाहता है। उपराष्ट्रपति ने श्रीनगर और इसके आस-पास स्थित पांच स्कूलों की 30 छात्राओं के साथ बातचीत की। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है और इस बात को लेकर किसी भी प्रकार का समझौते करने का सवाल ही पैदा नहीं होता है।

नायडू ने यहां अपने आवास पर हुई बातचीत के दौरान पाकिस्तान का नाम लिए बगैर कहा, ‘‘हम पड़ोसी के साथ पीओके (पाकिस्तान के कब्जे वाला कश्मीर) पर विवाद को सुलझाने की कोशिश कर रहे हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘आतंकवाद मानवता का सबसे बड़ा दुश्मन है, आतंकवाद का कोई दीन धर्म नहीं होता। हमारा पड़ोसी हमारे देश को नुकसान पहुंचाने के उद्देश्य से आतंकवाद को बढ़ावा दे रहा है। प्रगति के लिए शांति आवश्यक शर्त है। तनाव के साथ आप प्रगति पर ध्यान नहीं रख सकते।’’

विद्यार्थियों का यह दल दिल्ली भ्रमण पर आया है जिसका आयोजन भारतीय सेना ने किया है। नायडू ने इसके लिए सेना की सराहना की। उन्होंने कहा, ‘‘जम्मू कश्मीर भारत का मुकुट है। इस पूरे क्षेत्र को प्रकृति का आशीर्वाद प्राप्त है, बर्फ से ढके पर्वतीय शिखरों, हरी भरी वादियों में बहती अविरल धाराओं में प्रकृति अपने पूरे विहंगम सौंदर्य में दिखती है। इस क्षेत्र के मैत्रीपूर्ण नागरिक यहां की उदार आध्यात्मिक परम्परा के वारिस हैं।’’

नायडू ने छात्राओं से कहा, ‘‘इस देश के नागरिक के रूप में आपको संवैधानिक अधिकार प्राप्त हैं, लेकिन आपके कर्तव्य ही आपके अधिकारों का स्रोत हैं। मुझे आशा है कि आप अपने अधिकारों के साथ साथ अपने कर्तव्यों के प्रति भी जागरूक रहेंगी।’’ 

टॅग्स :एम. वेकैंया नायडूजम्मू कश्मीर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया