लाइव न्यूज़ :

मुठभेड़ में एक नक्सली ढेर

By भाषा | Updated: November 3, 2020 18:36 IST

Open in App

रायपुर, तीन नवंबर छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ में एक नक्सली को मार गिराया है।

बीजापुर जिले के पुलिस अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि जिले के उसूर थाना क्षेत्र के अंतर्गत कमलपुर गांव के करीब जंगल में सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ में एक नक्सली को मार गिराया।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि उसूर थाना क्षेत्र में नक्सली गतिविधि की सूचना के बाद केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल, डीआरजी और एसटीएफ के दल को गश्त के लिए रवाना किया गया था। दल जब कमलपुर गांव के करीब जंगल में था तब नक्सलियों ने उनपर गोलीबारी शुरू कर दी। सुरक्षा बलों की जवाबी कार्रवाई के बाद नक्सली वहां से फरार हो गए।

उन्होंने बताया कि बाद में जब सुरक्षा बलों ने घटनास्थल की तलाशी ली तब वहां से एक नक्सली का शव, दो रायफल, दो पिटठु, नक्सली साहित्य और दैनिक उपयोग का अन्य सामान बरामद किया गया।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मुठभेड़ में मारे गए नक्सली की पहचान नहीं हो पाई है। अभी तक मिली जानकारी के अनुसार उसे उसूर एलओएस से संबंधित बताया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि क्षेत्र में नक्सलियों की उपस्थिति की आशंका को देखते हुए आसपास के इलाके में खोजी अभियान चलाया जा रहा है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह