लाइव न्यूज़ :

लातेहार में स्वयंभू एक नक्सल कमांडर गिरफ्तार

By भाषा | Updated: February 10, 2021 21:22 IST

Open in App

लातेहार/मेदिनीनगर, 10 फरवरी लातेहार जिले में बुधवार को विशेष पुलिस दल ने प्रतिबंधित तृतीय सम्मेलन प्रस्तुति कमिटी के स्वयंभू कमांडर नरेश गंझू उर्फ रविकांत को हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया।

लातेहार के जिला पुलिस अधीक्षक प्रशांत आनंद ने बताया कि तृतीय सम्मेलन प्रस्तुति कमिटी का यह नक्सली कमांडर पुलिस की गिरफ्त में उस वक्त आया जब वह ठेकेदार रघु राम से रंगदारी टैक्स वसूलने आया था ।

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार नक्सली चतरा जिले के लावालौंग का रहने वाला है। नक्सली के पास से नौ एम एम का एक पिस्तौल और उसकी निशानदेही पर 315 बोर की चार राइफलें, 303 बोर की दो राइफलें, एक देसी पिस्तौल, .32 बोर के 33 कारतूस, 315 बोर के 560 कारतूस, नौ एम एम के चार कारतूस तथा दो मोबाइल फोन बरामद किये गये।

उन्होंने बताया कि यह गिरफ्तारी खुफिया सूचना पर गिद्दी मोड़ के जंगल में अपर पुलिस अधीक्षक विपुल पाण्डेय के नेतृत्व में हुई ।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि स्वयंभू सबजोनल कमांडर के अन्य साथी पुलिस की भनक पाकर जंगल का लाभ उठा कर मौके से भाग गये, जिनकी तलाश जारी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग