लाइव न्यूज़ :

म्यांमा की एक अदालत ने सू ची की पार्टी के दो सदस्यों को 90 और 75 साल कैद की सजा सुनाई

By भाषा | Updated: November 10, 2021 12:46 IST

Open in App

बैंकॉक, 10 नवंबर (एपी) म्यांमा की एक अदालत ने अपदस्थ नेता आंग सान सू ची की राजनीतिक पार्टी के दो सदस्यों को भ्रष्टाचार के मामले में दोषी ठहराने के बाद 90 और 75 साल की कैद की सजा सुनाई है।

इस साल एक फरवरी को सैन्य तख्तापलट में सू ची की ‘नेशनल लीग फॉर डेमोक्रेसी’ को सत्ता से बीहर करने के बाद पार्टी के किसी सदस्य को सुनाई गई यह सबसे बड़ी सजा है।

वकील जॉ मिन हलिंग ने बताया कि कायिन राज्य के पूर्व योजना मंत्री थान नैंग को मंगलवार को एक अदालत ने भ्रष्टाचार के छह आरोपों में दोषी ठहराया और उन्हें 90 साल की सश्रम कारावास की सजा सुनाई। वहीं, कायिन राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री एवं सू ची की राजनीतिक पार्टी के शीर्ष सदस्य नैन खिन हत्वे म्यिंत को पांच आरोपों के तहत दोषी ठहराया गया और प्रत्येक के लिए 15-15 साल कैद की सजा सुनाई गई है।

सू ची पर भी भ्रष्टाचार तथा अन्य आपराधिक आरोपों के तहत मुकदमा चलाया जा रहा है। उनके समर्थकों का कहना है कि उन्हें बदनाम करने और सेना के तख्तापलट को वैध ठहराने के लिए ये मनगढ़ंत आरोप लगाए जा रहे हैं।

किसी भी मामले में दोषी पाए जाने पर सू ची चुनाव नहीं लड़ पाएंगी। सेना ने देश में सरकार के गठन के लिए 2023 में चुनाव कराने का वादा किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह