लाइव न्यूज़ :

अमिताभ बच्चन की मदद से तैयार मुंबई के एक कोविड-19 केंद्र का संचालन शुरू

By भाषा | Updated: May 18, 2021 13:22 IST

Open in App

मुंबई, 18 मई अभिनेता अमिताभ बच्चन की मदद से तैयार एक कोविड-19 देखभाल केंद्र ने मंगलवार से संचालन शुरू कर दिया। इस केंद्र में 25 बिस्तर हैं और यहां ऑक्सीजन की उपलब्धता भी है। फिल्मनिर्माता आनंद पंडित ने यह जानकारी दी।

पंडित ने बताया कि बच्चन ने जुहू स्थित ऋतंभरा विश्व विद्यापीठ केंद्र को जरूरी उपकरण और इसे तैयार करने से संबंधित अन्य जरूरी चीजें मुहैया कराई है।

‘चेहरे’ फिल्म में बच्चन के साथ काम करने वाले पंडित ने एक बयान में कहा, ‘‘ इस केंद्र को चलाने के शुरुआती प्रयोग के बाद अब इस केंद्र ने 18 मई, मंगलवार सुबह 10 बजे से संचालन शुरू कर दिया है।। बच्चन ने इस केंद्र को उपकरण और अन्य ढांचागत चीजें मुहैया कराई है। इस केंद्र को बीएमसी से जरूरी अनुमति मिल गई है।’’

बच्चन ने 16 मई को अपने ब्लॉग में बताया था कि 25 बिस्तरों वाला एक केंद्र मंगलवार से संचालन शुरू करेगा।

बच्चन ने कोरोना वायरस महामारी के खिलाफ लड़ाई में देश को करीब 15 करोड़ रुपये की राशि दान में दी है, जिसमें दिल्ली में गुरुद्वारा रकाब गंज साहिब में श्री गुरु तेग बहादुर कोविड देखभाल केंद्र और बंगला साहिब गुरुद्वारा जाँच केंद्र को दिया गया दान शामिल है।

इसी बीच बच्चन ने सोमवार रात एक ब्लॉग पोस्ट में बताया कि कल रात मुंबई में चक्रवात ताउते की वजह से आई बाढ़ के कारण उपनगरीय जुहू में स्थित उनके कार्यालय जनक में पानी भर गया। उन्होंने लिखा कि चक्रवात के बीच एक अजीब तरह की शांति है…जनक कार्यालय में पानी भर गया और मानसून की बारिश से जो बचने के लिए प्लास्टिक शीट की तैयार हो रहे थे, वह भी फट गए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू