लाइव न्यूज़ :

प्रेमी से शादी की जिद के साथ मार्ग संकेतक बोर्ड पर चढ़ गई नाबालिग लड़की

By भाषा | Updated: November 9, 2020 19:24 IST

Open in App

इंदौर (मध्यप्रदेश), नौ नवंबर अपने प्रेमी से शादी की जिद के साथ यहां एक नाबालिग लड़की मार्ग संकेतक बोर्ड पर चढ़ गई जिसे मनाकर नीचे उतारने में पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी।

शहर के परदेशीपुरा क्षेत्र में रविवार रात सामने आए इस घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

परदेशीपुरा पुलिस थाने के प्रभारी अशोक कुमार पाटीदार ने सोमवार को बताया कि 17 वर्षीय एक लड़की एमआर-4 रोड के करीब 40 फुट ऊंचे मार्ग संकेतक बोर्ड पर चढ़ गई और अपने 19 वर्षीय प्रेमी से शादी की जिद करने लगी।

उन्होंने बताया, “लड़की की मां उसके प्रेमी को पसंद नहीं करती है। वह अपनी बेटी के बालिग हो जाने के बाद एक अन्य लड़के के साथ उसकी शादी कराना चाहती है। लड़की ने इस बात से नाराज होकर मार्ग संकेतक बोर्ड पर चढ़ने का कदम उठाया। ”

पाटीदार ने बताया कि पुलिस कर्मियों द्वारा करीब 45 मिनट की मान-मनुहार के बाद लड़की को मार्ग संकेतक बोर्ड से नीचे उतारा गया और उसकी मां के साथ घर भेजा गया।

थाना प्रभारी ने बताया कि नाबालिग लड़की के प्रेमी को भी मौके पर बुलाया गया था जिसने अपनी प्रेमिका को समझाया कि अभी उन दोनों की उम्र शादी के लायक नहीं हुई है।

गौरतलब है कि देश में 21 वर्ष से कम उम्र के लड़के और 18 साल से कम आयु की लड़की की शादी बाल विवाह की श्रेणी में आती है जो कानूनन अपराध है। बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम 2006 के तहत दोषी को दो वर्ष तक के सश्रम कारावास अथवा एक लाख रुपये तक के जुर्माने या दोनों सजाओं का प्रावधान है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल