लाइव न्यूज़ :

पुलिस अधिकारियों के तबादले और तैनाती से संबंधित सूची देशमुख को भेजता था एक मंत्री: ईडी

By भाषा | Updated: November 27, 2021 23:10 IST

Open in App

मुंबई, 27 नवंबर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख के निजी सचिव रहे संजीव पलांडे के बयान का हवाला देते हुए बंबई उच्च न्यायालय को बताया है कि राज्य का एक कैबिनेट मंत्री एसीपी या उससे ऊंची रैंक के पुलिस अधिकारियों के स्थानांतरण और तैनाती के मकसद से एक सूची देशमुख को भेजा करता था।

ईडी ने शुक्रवार को अदालत में दाखिल हलफनामे में कहा कि पलांडे देशमुख के निर्देश पर वह ''अनौपचारिक सूची'' पुलिस स्थापना बोर्ड को भेजा करते थे। ईडी ने पलांडे की उस याचिका का विरोध करते हुए यह हलफनामा दाखिल किया है, जिसमें उन्होंने अपने खिलाफ दर्ज धनशोधन मामले को रद्द करने का अनुरोध किया था।

पलांडे के बयान का हवाला देते हुए, ईडी ने यह दावा भी किया कि एक मंत्री एक सूची के साथ तत्कालीन गृह मंत्री (देशमुख) से मिलते थे, जिसमें उन पुलिस अधिकारियों और स्थानों का नाम होता था, जहां उनका स्थानांतरण किया जाना होता था। इसके अलावा इस सूची में शिवसेना के संबंधित विधायकों और विधान परिषद सदस्यों के नाम भी होते थे।

हलफनामे में कहा गया है कि इसके अलावा, पलांडे ने बार ऑर्केस्ट्रा मालिकों से वसूले जाने वाले धन में वृद्धि की संभावना पर चर्चा करने के लिए बर्खास्त मुंबई पुलिस अधिकारी सचिन वाजे और देशमुख के बीच बैठकों की व्यवस्था करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

ईडी ने कहा कि पलांडे ने जांच एजेंसी को दिए अपने बयान में स्वीकार किया है कि एक कैबिनेट मंत्री देशमुख को तबादलों और तैनाती के लिए पुलिस अधिकारियों की सूची भेजते थे।

पलांडे को ईडी ने इसी साल जून में गिरफ्तार किया था। वह फिलहाल न्यायिक हिरासत में है। उनकी गिरफ्तारी के लगभग तीन महीने बाद, महाराष्ट्र सरकार ने उन्हें निलंबित कर दिया था। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) नेता देशमुख को इस महीने की शुरुआत में धनशोधन के एक मामले में गिरफ्तार किया गया था। वह भी न्यायिक हिरासत में हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराब कांडः सही समय पर शराब की बरामदगी हो गई नहीं तो लाश की ढेर?, बिहार के डीजीपी विनय कुमार ने कहा- मुख्य आरोपी अरेस्ट और बड़ी खेप बरामद

क्रिकेटऑस्ट्रेलिया में डेविड वॉर्नर गिरफ्तार, PSL के बीच पाकिस्तान लौटे, पर कोर्ट में होना होगा पेश, जानें पूरा मामला

क्रिकेटदूसरा बूम-बूम बुमराह?, अर्जुन तेंदुलकर ने फेंकी सटीक यॉर्कर, पंत की निकली हवा?, देखिए वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीअवॉर्ड शो में कर्ज़ पर मज़ाक को लेकर हो रही आलोचना के बीच राजपाल यादव ने पत्रकार सौरभ द्विवेदी के बचाव में उतरे, VIDEO

क्राइम अलर्टकमरे में आग, बिस्तर-सामान जलकर राख, 32 वर्षीय अंशु कुमार का शरीर झुलसा तक नहीं, तो फिर पति की मौत कैसे, पत्नी पर उठ रहे सवाल?

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल