लाइव न्यूज़ :

पुलिस-उग्रवादी मुठभेड़ में एक उग्रवादी मारा गया

By भाषा | Updated: February 24, 2021 18:49 IST

Open in App

मेदिनीनगर, 24 फरवरी झारखंड के पलामू जिले के रामगढ थाना क्षेत्र में आज पुलिस और भूमिगत उग्रवादी संगठन झारखंड जनमुक्ति परिषद के सशस्त्र उग्रवादियों के बीच हुई मुठभेड़ में संगठन का एक स्वयंभू एरिया कमांडर मारा गया । पुलिस ने इसकी जानकारी दी ।

पुलिस सूत्रों ने मुठभेड़ की पुष्टि करते हुए बताया कि मारे गए उग्रवादी की पहचान जे जे एम पी के स्वयंभू एरिया कमांडर महेश जी उर्फ महेश भुइयां के तौर पर की गयी है ।

सूत्रों ने बताया कि यह मुठभेड़ चोरहट इलाके में हुई, जहां नियमित गश्त के दौरान उग्रवादियों ने पुलिस को देख कर गोली चलाना शुरू कर दिया, जिसके जवाब में पुलिस ने गोलीबारी करके मौके पर ही एक उग्रवादी को मार गिराया।

सूत्रों के अनुसार, मुठभेड़ अभी जारी है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिला मुख्यालय मेदिनीनगर से पुलिस का विशेष दस्ता घटना स्थल के लिए रवाना कर दिया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतKerala Assembly Election 2026: क्या आज खुली हैं दुकानें और बाजार? कन्फ्यूजन करें दूर, जानें क्या खुला है क्या बंद

भारतPuducherry Elections 2026: पोलिंग बूथ पर AI-रोबोट 'नीला' बनी स्टार, वोटर्स के स्वागत से जीता सबका दिल; देखें वीडियो

क्राइम अलर्टDelhi: बेड बॉक्स में प्रेमिका की लाश, चाचा के साथ संबंध न बनाने पर प्रेमी ने की खौफनाक करतूत

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: एक क्लिक से जानें पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट, चेक करें अपने शहर के दाम

भारतAssembly Elections 2026: किसे मिलेगी सत्ता? असम, केरल और पुडुचेरी में जनता लिख रही है भविष्य; 4 मई को खुलेगा किस्मत का पिटारा

भारत अधिक खबरें

भारतराहुल सांकृत्यायन: घुमक्कड़ी ने जिन्हें महापंडित बनाया 

भारतAssembly elections 2026: केरल में 140, असम में 126 और पुडुचेरी में 30 सीट पर वोटिंग?, जानिए कब होंगे मतगणना

भारतSummer Special Trains 2026: गर्मियों की छुट्टियों के लिए रेलवे चला रहा है स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट और टाइमिंग

भारत21वीं सदी की विकास यात्राः आइए, मिलकर नारी शक्ति को सशक्त करें?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी