लाइव न्यूज़ :

MIG-21 Crash: भारतीय वायुसेना का लड़ाकू विमान मिग-21 हुआ क्रैश

By रुस्तम राणा | Updated: December 24, 2021 22:17 IST

भारतीय वायुसेना का एक लड़ाकू मिग-21 लड़ाकू विमान शुक्रवार शाम राजस्थान के जैसलमेर के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान के पायलट का अभी तक पता नहीं चला है। 

Open in App
ठळक मुद्दे राजस्थान के जैसलमेर के पास हुआ क्रैश विमान के पायलट लापता, तलाश जारी

जैसलमेर: भारतीय वायुसेना का एक लड़ाकू मिग-21 शुक्रवार की शाम को राजस्थान के जैसलमेर के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान के पायलट का अभी तक पता नहीं चला है। गांव के पास हवा में ही अचानक से वायुसेना का लड़ाकू विमान मिग-21 क्रैश हो गया। क्रैश के कारण एक तेज धमाके की आवाज हुई और विमान गांव के पास के इलाके में गिर गया। विमान के पायलट की तलाश अभी भी जारी है। 

वायुसेना के मिग-21 विमान क्रैश होने की खबर मिलते ही स्थानीय पुलिस एवं प्रशासन के कई अधिकारी मौके पर पहुंचे। स्थानीय पुलिस लापता पायलट की तलाश में जुटी हुई है। वहीं कुछ मीडिया चैनलों से क्रैश हुए मिग-21 को उड़ाने वाले पायलट की मौत की खबर सामने आ रही है। हालांकि अब तक वायु सेना की ओर इसकी पुष्टि नहीं की गई है।

वहीं वायुसेना के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से यह जानकारी दी गई है कि शुक्रवार की शाम करीब साढ़े आठ बजे भारतीय वायुसेना का एक मिग-21 विमान एक प्रशिक्षण उड़ान के दौरान पश्चिमी सेक्टर में उड़ान दुर्घटना का शिकार हो गया। आगे के विवरण की प्रतीक्षा है। जांच के आदेश दिए जा रहे हैं।

 

बता दें कि ये पहली बार नहीं है जब मिग-21 विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ है। इससे पहली इसी साल अगस्त में मिग-21 बाइसन विमान राजस्थान के बाड़मेक जिले में दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। मार्च 2021 में ग्वालियर एयरबेस पर एक मिग-21 विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ था। 

टॅग्स :Air Forceindian air force
Open in App

संबंधित खबरें

भारतरेलवे में आजीवन फ्री सफर, प्रथम श्रेणी/2 एसी/एसी चेयर कार में एक साथी के साथ निःशुल्क यात्रा करेंगे वीरता पुरस्कार विजेता

भारतMaharashtra: तिरंगे में लिपटकर लौटा नागपुर का बेटा, नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई

भारतSukhoi Su-30 Crash: वायुसेना का सुखोई फाइटर जेट क्रैश, 2 पायलटों की मौत; असम में सर्च ऑपरेशन जारी

भारतअसम के जोरहाट से उड़ान भरने के बाद सुखोई-30 विमान लापता, तलाश जारी

भारतPM Modi In Assam: वायुसेना ने चीनी बॉर्डर पर किया कमाल, मोरान के इलेक्ट्रॉनिक लैंडलाइन पर उतरे पीएम मोदी, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता