लाइव न्यूज़ :

एटीएम लूटने वाले गिरोह का एक सदस्य गिरफ्तार

By भाषा | Updated: April 3, 2021 16:42 IST

Open in App

नयी दिल्ली, तीन अप्रैल मेवात के एटीएम लुटेरों के एक गिरोह के 24 वर्षीय सदस्य को पुलिस ने हरियाणा में गिरफ्तार किया। दिल्ली पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि आरोपी शोराब हरियाणा के नूंह जिले का रहनेवाला है और दिल्ली तथा हरियाणा में एटीएम को उखाड़कर या तोड़कर दो करोड़ रुपये की लूट के 20 मामलों में वांछित था।

पुलिस उपायुक्त (विशेष प्रकोष्ठ) प्रमोद सिंह कुशवाह ने बताया कि पुलिस को शोराब के राजस्थान में छिपे होने की जानकारी मिली थी और यह पता चला था कि वह नूंह जिले में सिल्खो टोल प्लाजा से होकर तड़के चार से पांच बजे के बीच मेवात जाएगा। उन्होंने कहा, ‘‘पुलिस की एक टीम टोल प्लाजा के निकट तैनात की गई। पुलिस को देखकर शोराब ने टैक्सी से उतरकर भागने की कोशिश की लेकिन वह पकड़ा गया।’’

उपायुक्त ने बताया कि शोराब ने गिरोह के आका शाहिद समेत छह सदस्यों के साथ मिलकर 2019 में दिल्ली और हरियाणा में आठ एटीएम उखाड़ने की बात कबूल की थी। वह दो साल से फरार था।

दिसंबर 2020 से जनवरी, 2021 के बीच शोराब ने अपने भाई लियाकत और गिरोह के सदस्यों के साथ मिलकर 12 एटीएम तोड़े और नकदी केबिन लूट लिया। उन्होंने बताया कि ये सीसीटीवी कैमरे पर काले पेंट का छिड़काव कर देते थे और गैस कटर से मशीन खोलते थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा