लाइव न्यूज़ :

पंजाब के नये जिले मलेरकोटला में जल्द बनेगा एक मेडिकल कॉलेज

By भाषा | Updated: May 21, 2021 22:11 IST

Open in App

चंडीगढ़, 21 मई पंजाब के नये जिले मलेरकोटला को जल्द ही एक मेडिकल कॉलेज मिलेगा जिसका निर्माण करीब 370 करोड़ रुपये की लागत से किया जाएगा।

शुक्रवार को जारी एक आधिकारिक बयान में कहा गया कि मलेरकोटला में मेडिकल कॉलेज स्थापित करने का निर्णय मुख्य सचिव विनी महाजन की अध्यक्षता में आयोजित राज्य स्तरीय एक समिति में किया गया।

इसमें कहा गया है कि मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह की पूर्व की घोषणा के अनुरूप नवसृजित जिले में कुल 368.92 करोड़ रुपये की लागत से नया मेडिकल कॉलेज स्थापित करने का निर्णय लिया गया है।

बयान में कहा गया है कि बैठक में पटियाला से कांग्रेस सांसद परनीत कौर भी शामिल थीं।

बयान में कहा गया है कि अल्पसंख्यकों के आर्थिक, सामाजिक और शैक्षणिक विकास के लिए प्रधानमंत्री के 15 सूत्री कार्यक्रम के तहत समिति का गठन किया गया है।

परनीत कौर ने कहा कि मलेरकोटला और इसके आसपास के क्षेत्रों के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य देखभाल और मेडिकल शिक्षा सुविधाएं प्रदान करने के लिए एक मेडिकल कॉलेज की आवश्यकता थी।

अमरिंदर सिंह ने पिछले शुक्रवार को संगरूर जिले से मुस्लिम बहुल मलेरकोटला नगर को अलग करके एक नया जिला बनाने की घोषणा की थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग