लाइव न्यूज़ :

जम्मू में अस्थायी ढांचे में बने बाजार में भीषण आग लगी

By भाषा | Updated: December 27, 2021 01:12 IST

Open in App

जम्मू, 26 दिसंबर जम्मू के बाहरी हिस्से में अस्थायी ढांचे में बने बाजार में भीषण आग लग गई। इससे बाजार की करीब एक दर्जन दुकानें जल गईं और दो लाख रुपये की संपत्ति खाक हो गई।

अधिकारियों ने बताया कि दमकल और आपात सेवा ने दमकल की आधा दर्जन गाड़ियों को मौके पर भेजा है। वे त्रिकुटा नगर इलाके में बगद मंडी में आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहे हैं।

दमकल और आपात सेवा के एक अधिकारी ने बताया कि बाजार में रात नौ बजकर पांच मिनट पर आग लगने की सूचना मिली। उन्होंने बताया कि बाजार में ज्यादातर दुकानें लकड़ी और टीन से बनी हैं।

उन्होंने कहा कि आग बुझाने का काम जारी है और विवरण का इंतजार है। उन्होंने कहा कि आग पर काबू पाने के लिए दमकल की और गाड़ियों को भेजा गया है।

अधिकारी ने कहा कि किसी के हताहत होने की खबर नहीं है लेकिन अबतक करीब दर्जनभर दुकानों के क्षतिग्रस्त होने की सूचना है। आग के कारण का तत्काल पता नहीं चल सका है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं